टीकमगढ़: जिला अस्पताल गेट बना अखाड़ा, युवकों की मारपीट का वीडियो वायरल"
टीकमगढ़। जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास दो युवकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। घटना के कारण कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।