नवाबगंज: बबुरिहा गांव में कुत्ते ने बुजुर्ग को 103 जगह नोचा, पैरालिसिस से पीड़ित बुजुर्ग की मौत, लोगों ने कुत्ते को मार डाला
देवा थाना क्षेत्र स्थित बबुरिहा गांव में एक पागल कुत्ते ने पैरालिसिस से पीड़ित 80 वर्षीय बुजुर्ग मंसाराम को 103 जगह से नोच डाला। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मंगलवार करीब 1 बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंसाराम अपने जर्जर मकान में अकेले थे और लकवाग्रस्त होने के कारण खुद का बचाव करने में असमर्थ थे। कुत्ते ने उन्हें बेरहमी से अपना शिकार बनाया।