सोशल मीडिया पर BAD BMS नामक कथित चाइनीज ऐप से ई-रिक्शा बंद किए जाने की चर्चाएं तेज हैं। परिवहन अधिकारी पीएम बाजार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। यदि कहीं इस ऐप के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो शासन को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऐप का अवैध उपयोग कानूनन अपराध है।