गोविंदगढ़: साहडोली गांव में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, पथराव और लाठी-डंडों से हमला; 8 लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल
रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ तिराया थाना इलाके के साहडोली गांव में शनिवार शाम गाली-गलौज को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 7 वर्षीय अमीषा के सिर और गाल पर गंभीर चोटें आई है।