श्योपुर: मेला देखने आई महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, दूसरे की तलाश जारी
श्योपुर। शहर में बीते 18 मई को रात्रि 11 बजे मेला देखने आई बोहरा समाज की महिलाओं और युवतियों से छेडछाड़ और इंट फैंककर मारने वाले दो आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी साहिल पुत्र बन्ना कट्टू नि. किला को कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार को रात्रि 7.30 बजे गिरफ्तार कर लिया जिसका गिरफ्तार पैदल कोतवाली थाने तक जुलूस निकाला गया।