बिजनौर: बिजनौर जिला मेडिकल हॉस्पिटल में मरीजों ने डॉक्टरों पर बाहर की दवाई लिखने का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
Bijnor, Bijnor | Jun 10, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को दोपहर करीब 1:00 बजे जिला मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरो पर बाहर की दवाई लिखने का आरोप लगा है। मरीजो ने विरोध करते हुए हंगामा किया इस दौरान डॉक्टर अबू हाशिम पर आरोप है। कि उसने एक स्टाफ नर्स के साथ भी अभद्र व्यवहार किया है। जिसमें स्टाफ नर्स ने डॉक्टर के खिलाफ सीएमएस से शिकायत की है।