कोल: सिविल लाइन पुलिस ने हत्या का प्रयास व गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को मेडिकल कॉलोनी से किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 10, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में सिविल लाइन पुलिस ने हत्या प्रयास और गैंगस्टर के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मयंक ठाकुर पुत्र रघुनंदन सिंह निवासी हत्या प्रयास और गैंगस्टर में वांछित चल रहा था।