कोल: जिरौली हीरासिंह के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Koil, Aligarh | May 10, 2025 थाना अकराबाद पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र देवराज सिंह निवासी अलहदादपुर थाना बरला जनपद अलीगढ़ को मय 17 अवैध ट्रेट्रा पैक देशी शराब के साथ अकराबाद पिलखना मार्ग पर स्थित जिरौली हीरासिंह टीमशेड के पास से गिरफ्तार किया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा संख्या 220/2025 धारा 60 आवकारी अधि0 पंजीकृत किया गया है।