कोल: मानसून को लेकर नगर आयुक्त ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, नाले में गंदगी देखकर अधिकारियों की लगाई क्लास
Koil, Aligarh | May 10, 2025 अलीगढ़ में मानसून को लेकर नवागत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जल भराव होने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को शहर का बड़ा नाला गंदगी के अंबार से भरा मिला। यह देख नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा भड़क उठे और अधीनस्थ अधिकारियों की क्लास लगाई है।