शिवपुरी नगर: होटल मातोश्री में 'आधी रात' का एक्शन: रेस्टोरेंट के कैश काउंटर से चोरों ने किया हाथ साफ, हुए रफूचक्कर
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 'होटल मातोश्री' में बीती रात एक शातिर चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर होटल के रेस्टोरेंट के कैश काउंटर से नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना रविवार तड़के लगभग 2:30 बजे की है।