चित्रकूट मऊ के पश्चिम पताई टिकरा के पास अनियंत्रित कार खंभे से टकराई कार सवार व्यक्ति की मौत, महिला व चालक सहित 2 घायल पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र के पश्चिम पताई टिकरा के पास बीते शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 1:30 बजे का है जहां एक कार पेड़ से टकरा गई जिसमें सवार व्यक्ति की मौत हो गई और महिला व चालक सहित दो घायल हो गए मृतक 48 वर्षीय रामकिशोर पुत्र भैरव प्रसाद निवासी बेलहा बरियारी कला थाना मऊ जनपद चित्रकूट के परिजनों ने बताया कि रामकिशोर की बेटी सुखमंती के ससुराल मऊ में किसी से लड़ाई झगड़ा हो गया तो रामकिशोर पड़ोसी चंद्रप्रताप सिंह की कार से अपनी पत्नी गुड़िया के साथ बेटी की ससुराल मऊ गए थे और बेटी की ससुराल से लौट रहे थे तभी रास्ते में पश्चिम पताई के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे लगे पेड़ से टकरा गई जिसमें रामकिशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और पत्नी गुड़िया व कार चला रहे चंद्रप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चंद्रप्रताप प्रयागराज रेफर किया गया है और गुड़िया का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव का आज शनिवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटनाक्रम