पन्ना: पन्ना में किसानों का 'ट्रैक्टर मार्च': कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेरा, अन्नदाताओं के हक में आवाज बुलंद की
Panna, Panna | Apr 9, 2026 पन्ना में आज किसान समस्याओं को लेकर सियासत गरमा गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। कांग्रेस ने गेहूं खरीदी में देरी और फसल मुआवजे के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी गई है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन उग्र होगा।