सतना जिले में जनगणना 2027 का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख्य जनगणना अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस ने अपने कक्ष में पोर्टल पर स्व-गणना (Self Enumeration) करते हुए जिले में जनगणना कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील।