अलवर: अलवर में मौसम की करवट, तेज धूप के बाद शाम को बारिश से मिली गर्मी से राहत
Alwar, Alwar | Jun 8, 2026 अलवर। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सोमवार को जिले में मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से तेज हवाएं चलती रहीं और दोपहर में तेज धूप से गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ और उमस से लोग परेशान रहे। शाम को आसमान में बादल छाए और शहर सहित कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई।