सासनी: सब्जी मंडी के पास शराब पीकर लोगों से गाली-गलौज करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sasni, Hathras | Apr 6, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी के पास शराब पीकर आने जाने वाले लोगों से गाली गलौज मारपीट करने वाले मोहल्ला पलटन निवासी 1 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रास्ते मे लोगों से गाली गलौज मारपीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायालय सासनी मे पेश किया गया। न्यायालय ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।