रायडीह: गढ़ पहाड़ बासुदेव कोना में शहीद बख्तर साय–मुंडल सिंह शहादत दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा, अखंड हरिकीर्तन शुरू
Raidih, Gumla | Apr 3, 2026 रायडीह प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत शहीद बख्तर साय एवं मुंडल सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गढ़ पहाड़ वासुदेव कोना में दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद बख्तर साय–मुंडल सिंह स्मारक समिति द्वारा किया गया।कलश यात्रा में क्षेत्र की 501 महिलाएं और बच्चियां शामिल हुईं।