पूरनपुर: तहसील में समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा व जिला अध्यक्ष भजन लाल कोधी के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 12 बजे किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनवाने, नगर में जाम की समस्या समाप्त करने व सिरसा चौराहे पर स्ट्रीट लाइट व स्पीड ब्रेकर बनवाने सहित आदि मांगे की है।