हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में एसडीओ बोले, साधन भेजो, मिलेंगे खंभे, काम के दबाव के चलते पत्नी को मिलेगी पेंशन
गत 28 मई की रात आए भीषण तूफान के चलते ध्वस्त हुई विद्युत लाइन को बनाने के लिए विद्युत विभाग के पास सामग्री भेजने के लिए किसी तरह का साधन नहीं है। इस बातचीत का एक आडियो जन सत्ता दल के जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान संजय सिंह बण्डा ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमें विद्युत विभाग के एसडीओ कहते हैं कि काम का अधिक दबाव है। इससे वह मालगाड़ी में कटने की सोच रहे हैं