महरौनी: कस्बा महरौनी के ललितपुर रोड स्थित जैन मंदिर में तीसरे वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
महरौनी कस्बा के ललितपुर रोड स्थित श्री दिगंबर जैन महावीर पंचबालयती जिनालय में मंदिर स्थापना का तृतीय वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रेरणास्रोत बा. ब्र. श्री रवींद्र जी ‘आत्मन’ द्वारा रचित श्री रत्नत्रय विधान का आयोजन किया गया।