राजमहल: विद्युत शक्ति उपकेंद्र मंडई में मेंटेनेंस कार्य को लेकर शहर व ग्रामीणों फीडर में सोमवार को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
विद्युत शक्ति उपकेंद्र मंडई में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को 11केवी राजमहल शहर एवं ग्रामीण फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कनीय अभियंता चंदन कुमार ने रविवार की संध्या 7 बजे बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर 11केवी राजमहल शहर एवं ग्रामीण फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।