सिरसौद मे कच्ची शराब और स्मैक बेचने बालों का हुक्का पानी बंद करने का इलान, 24 घंटे की दी मोहलत
सिरसौद। अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में मंगलवार को रामराजा मंदिर परिसर में सर्व समाज की महापंचायत हुई। इसमें अवैध कच्ची शराब के कारोबार को लेकर ग्रामीणों ने सख्त फैसला लिया। सरपंच अंतरसिंह लोधी ने शराब कारोबारियों को 24 घंटे में कारोबार बंद करने की चेतावनी दी। कारोबार जारी रहने पर संबंधित परिवार के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे परिवारों को शादी-विवाह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा और परिवार में किसी की मृत्यु होने पर भी ग्रामीण शामिल नहीं होंगे। साथ ही सामाजिक मेल-जोल बंद करने और कारोबार जारी रहने पर पुलिस में नामजद शिकायत कर कड़ी कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया। सागर में अवैध शराब से हुई मौतों के बाद गांव में नशामुक्ति को लेकर यह महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में उपसरपंच अंगूरी नारायण जाटव, गहोई समाज अध्यक्ष शिवकुमार खरया, अत्रि पांडेय, गजेंद्र लोधी, अनिल लोधी सहित सर्व समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।
Karera, Shivpuri | Sep 8, 2026