लगातार चल रही पछुआ हवा के कारण ठंड और बढ़ाने का अनुमान है। कई गरीब परिवार ठंड से अपना बचाव बिना गर्म कपड़े के करने को मजबूर हैं। बढ़ती ठंड के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने रविवार की देर संध्या रेफरल अस्पताल सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा पहुंचकर विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों के बीच दर्जनों कंबल का किए वितरण।