प्रतापगढ़: दीपेश्वर तालाब परिसर में 19 अप्रैल को विश्वकर्मा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, तैयारियां पूरी हैं
प्रतापगढ़। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ सुथार समाज की ओर से आगामी 19 अप्रैल 2026, रविवार को आखातीज के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक श्री विश्वकर्मा जांगिड़