गरखा: महम्मदा मंगल टोला गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई
Garkha, Saran | May 3, 2025 गड़खा थाना क्षेत्र के महम्मदा मंगल टोला गांव में एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया मृतका की पहचान महम्मदा मंगल टोला गाँव निवासी दिनेश कुमार रॉय की 28 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है.परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.इसके बाद ससुराल वाले शव लेकर अस्पताल से फरार हो गए.