कटकमसांडी: हजारीबाग जेल में आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू
आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को हजारीबाग कारा में मुर्गी पालन (पोल्ट्री फार्मिंग) और सिलाई-कटिंग के व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त हेमंत सती ने किया। जन शिक्षण संस्थान, हजारीबाग द्वारा संचालित 80 दिवसीय प्रशिक्षण में 60 आत्मसमर्पित नक्सली बंद