भोगनीपुर: पुखरायां में उत्तर प्रदेश भूमिका विकास बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण, कैबिनेट मंत्री भी हुए शामिल
पुखरायां कस्बे स्थित उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक में एक कार्यक्रम का आयोजन कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश पाल को कार्यभार ग्रहण कराया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शाखा प्रबंधक विजय तिवारी ने मुख्य अतिथि का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।