किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 16.11.2026 को छठ महापर्व के उषा अर्घ्य के अवसर पर पुलिस कप्तान संतोष कुमार, द्वारा जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ घाटों तक आने-जाने वाले मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात के सुचारू संचालन तथा गहरे जल क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित हो सके, वही बात करें तो टेढ़ागाछ थाना तथा कोचाधामन थाना क्षेत्र में आस्था का महा पर्व छठ पूजा शांति पुर्वक माहौल में संपन्न हुआ, #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #VideoGames #newyork #vlog #vacaciones #viajes
Terhagachh, Kishanganj | Nov 16, 2026