चितरंगी: NCL निगाही क्षेत्र में कोल इंडिया स्थापना दिवस मनाया गया
आज दिनांक 01/11/2024 को दोपहर 12:30 बजे के करीब कोल इंडिया लिमिटेड के 50वें स्थापना दिवस को निगाही क्षेत्र में हर्षोल्लाष से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात में महाप्रबंधक, निगाही क्षेत्र श्री सुमन सौरभ द्वारा समस्त विभागाध्यक्षों एवं जे० सी० सी० सदस्यों के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर शहीदों को नमन एवं वंदन किया गया।