चितरंगी: सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के दौरान निगाही क्षेत्र में वेंडर मीट का आयोजन हुआ
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के अंतर्गत प्रबंधन एवं हितग्राहियों के मध्य श्रम कानूनों तथा अन्य प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 30/10/2024 को दोपहर 12:30 बजे के करीब निगाही क्षेत्र में वेंडर मीट का आयोजन किया गया । वेंडर मीट के माध्यम से निविदाकर्ताओं की प्रतिदिन की समस्यों एवं उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गयी ।