चितरंगी: चितरंगी तहसील के ग्राम घोघरा में जमीन सीमांकन के दौरान पटवारी पर हमला, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम घोघरा में जमीन सीमांकन करने गए पटवारी पर सीमांकन से असंतुष्ट काश्तकारों ने हमला कर दिया।जहां पटवारी के सर पर गंभीर चोट लगी है।जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आज दिन मंगलवार के शाम 4:30 बजे से काफी तेजी से वायरल हो रही है।वही घायल पटवारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में जारी है।