चितरंगी: गढ़वा पुलिस ने पटवारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया
बीते दिनांक 29/10/2024 को भूमि सीमांकन के दौरान पटवारी के साथ मारपीट किया गया था।घायल पटवारी बिहार बाथम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी मे इलाज के लिए ले जाया गया।और आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।वहीं आज दिनांक 30/10/2024 को दोपहर 2:00 बजे के करीब ग्राम घोघरा अमरहवा टोला से आरोपी को गिरफ्तार कर जिला जेल पचौर भेजा गया।