Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh

कांग्रेस दतिया चुनाव जीत गई... ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता जीत पर ऐसा क्या बोले सुने.. #news #bigbreaking #mpnews #datiyanews #datiyachunaw

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 4, 2026

MORE NEWS

जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के दिये निर्देश
-
जनसुनवाई में 145 आवेदन हुये प्राप्त
-
शासन के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्री कुशल सिंह गौतम ने संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एलडीएम लीड बैंक श्री कैलाश आर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई
       जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 145 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के दिये निर्देश - जनसुनवाई में 145 आवेदन हुये प्राप्त - शासन के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्री कुशल सिंह गौतम ने संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एलडीएम लीड बैंक श्री कैलाश आर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 145 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. अनुरागी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में दंत चिकित्सकों एवं एमबीबीएस चिकित्सकों का एक दिवसीय टीसीसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान दंत चिकित्सक डॉ. वरदत्त जैन एवं जिला नोडल अधिकारी (एनटीसीपी) डॉ. विनय सोनी ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय एवं फेफड़ों सहित अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है।
प्रशिक्षण में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा के प्रावधानों की जानकारी दी गई। बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए 200 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
प्रशिक्षकों ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु तंबाकू सेवन के कारण होती है तथा प्रतिदिन लगभग 3,500 लोग तंबाकू जनित बीमारियों से अपनी जान गंवाते हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि प्रतिदिन लगभग 5,500 युवा तंबाकू सेवन की लत की ओर बढ़ रहे हैं। तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
प्रशिक्षण में चिकित्सकों से अपील की गई कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा मरीजों को तंबाकू छोड़ने के लिए नियमित रूप से परामर्श एवं प्रेरणा प्रदान करें। साथ ही विद्यालयों एवं समाज में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए भी सहभागिता सुनिश्चित करें।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित --- कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. अनुरागी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में दंत चिकित्सकों एवं एमबीबीएस चिकित्सकों का एक दिवसीय टीसीसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान दंत चिकित्सक डॉ. वरदत्त जैन एवं जिला नोडल अधिकारी (एनटीसीपी) डॉ. विनय सोनी ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय एवं फेफड़ों सहित अनेक गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। प्रशिक्षण में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा के प्रावधानों की जानकारी दी गई। बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए 200 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। प्रशिक्षकों ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु तंबाकू सेवन के कारण होती है तथा प्रतिदिन लगभग 3,500 लोग तंबाकू जनित बीमारियों से अपनी जान गंवाते हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि प्रतिदिन लगभग 5,500 युवा तंबाकू सेवन की लत की ओर बढ़ रहे हैं। तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। प्रशिक्षण में चिकित्सकों से अपील की गई कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा मरीजों को तंबाकू छोड़ने के लिए नियमित रूप से परामर्श एवं प्रेरणा प्रदान करें। साथ ही विद्यालयों एवं समाज में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए भी सहभागिता सुनिश्चित करें। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही: अधिकारी बोले महिलाओं ने घेरा खनिज टीम को, पुलिस बल के साथ ट्रैक्टर जब्त #news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #viralreels

अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही: अधिकारी बोले महिलाओं ने घेरा खनिज टीम को, पुलिस बल के साथ ट्रैक्टर जब्त #news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #viralreels

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 4, 2026

आपदा मित्र प्रशिक्षण के तृतीय दिवस प्रतिभागियों को सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का दिया गया प्रशिक्षण
---
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ स्थित तेज होटल में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का तृतीय दिवस सोमवार को संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक पीसी अमित दुबे ने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आपदा मित्रों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया सहित विभिन्न आपदा प्रबंधन विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इसके उपरांत जिला सेनानी श्री बी.पी. नामदेव ने प्रतिभागियों को एमएफआर (मेडिकल फर्स्ट रिस्पॉन्डर) एवं फर्स्ट एड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए आपदा मित्रों से प्रायोगिक अभ्यास भी कराया।

प्रशिक्षण में आपदा मित्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित तकनीकों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की क्षमता का विकास कर जनहानि एवं क्षति को न्यूनतम करना है।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

आपदा मित्र प्रशिक्षण के तृतीय दिवस प्रतिभागियों को सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार का दिया गया प्रशिक्षण --- मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ स्थित तेज होटल में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का तृतीय दिवस सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक पीसी अमित दुबे ने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आपदा मित्रों को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया सहित विभिन्न आपदा प्रबंधन विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके उपरांत जिला सेनानी श्री बी.पी. नामदेव ने प्रतिभागियों को एमएफआर (मेडिकल फर्स्ट रिस्पॉन्डर) एवं फर्स्ट एड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए आपदा मित्रों से प्रायोगिक अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षण में आपदा मित्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित तकनीकों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की क्षमता का विकास कर जनहानि एवं क्षति को न्यूनतम करना है। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

कांग्रेस दतिया चुनाव जीत गई... ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता जीत पर ऐसा क्या बोले सुने.. #news #bigbreaking #mpnews #datiyanews #datiyachunaw - Tikamgarh News