राशमि: रघुनाथपुरा में खेत में मवेशी घुसाने पर एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा में खेत में मवेशी घुसाकर फसल नष्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खेत मालिक की शिकायत पर की गई है।सहायक उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र जाखड़ ने बताया कि रघुनाथपुरा निवासी श्यामू बाई पत्नी किशन गाडरी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। श्यामू बाई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके