दीपावली पर पुलिस ने किया पैदल मार्च, बदमाशों को दी चेतावनी और व्यापारियों को समझाइश
15 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को 6:00बजे दीपावली पर्व को देखते हुए नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सारंगढ़ पुलिस ने मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।