बुरहानपुर जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक अफसरों की समीक्षा बैठक ली। दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के साथ आगामी 4 जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सीएम मोहन यादव का जिले में 4 जनवरी को दौरा होगा।