शोहरतगढ़: सिद्धार्थनगर जिले के लेखपालों की पदोन्नति के बाद राजस्व निरीक्षकों का लखनऊ में प्रशिक्षण शुरू हुआ
सरकार द्वारा राजस्व विभाग के कर्मचारियों के संबंध में पदोन्नति के लिए बनाए गए नियमावली के तहत कुछ दिन पूर्व लेखपाल पद से पदोन्नति प्राप्त कर राजस्व निरीक्षक बनाए गए राजस्व निरीक्षकों का,मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय देवा रोड लखनऊ में प्रशिक्षण शुरू हुआ है।जिसमें इस जिले के लेखपाल पद से पदोन्नति द्वारा राजस्व निरीक्षक बनाए गए अनेक लोगों ने हिस्सा लिया है।