नवाबगंज: नौबस्ता गांव में ससुरालवालों से तंग आकर विवाहिता ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- मैं मरना नहीं चाहती थी
बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली 25 वर्षीय डाली की डायरी से मिले सुसाइड नोट ने जांच की दिशा बदल दी है। सुसाइड नोट के अनुसार, यह आत्महत्या ससुराल पक्ष की प्रताड़ना का परिणाम है।