रफीगंज: नीमा चतुर्भुज में बनी जानलेवा पुलिया, दर्दनाक हादसे में 12 लोग घायल, स्थिति नाजुक होने पर 8 को किया गया रेफर
रफीगंज प्रखंड के नीमा चतुर्भुज गांव के पास सोमवार को दोपहर धावा नदी में ओवरलोड ऑटो पलटने से 12 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान ढोसिला कला निवासी 36 वर्षीय आशा कुमारी,33 वर्षीय पुनीता देवी, 28 वर्षीय रुना देवी,8 वर्षीय शौर्य कुमार, 10 वर्षीय पियूष,12 वर्षीय संतोष कुमार, रूकुमचक गांव निवासी 65 वर्षीय मो मोहिदीन,60 वर्षीय सुफल चौहान, साहों कर्मा निवासी 30 वर्षी