ग्यारसपुर: संदीप ठाकुर मामले में दांगी समाज का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
बासौदा नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर पर दर्ज मामले के विरोध में शुक्रवार दोपहर 12 बजे दांगी क्षत्रिय युवा महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में दांगी समाज के लोग ग्यारसपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कलेक्ट्रेट पहुंचे। समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।