मुरैना नगर: मुरैना में बाल श्रम पर कलेक्टर जांगिड़ का एक्शन, ईंट-भट्टों व खदानों में चलेगा अभियान
मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बाल एवं बंधक श्रम मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैठक में ईंट-भट्टों, खदानों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाने और विभागीय समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया। 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित होंगी।