हज़ारीबाग: हजारीबाग की पूर्व महापौर अंजलि कुमारी ने भाजपा छोड़ झामुमो की ली सदस्यता
हजारीबाग नगर निगम की पूर्व महापौर और चर्चित भाजपा नेत्री अंजलि कुमारी ने झामुमो जॉइन कर लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में अंजली कुमारी ने झामुमो की सदस्यता ली। अंजलि कुमारी ने कहा कि भाजपा में झारखंडियों की कोई अहमियत नही है। अब छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार और यूपी के लोग भाजपा चला रहे है।