हज़ारीबाग: हजारीबाग में महारामनवमी समिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी
हजारीबाग में बाइक सवार दो अपराधियों ने मंगलवार 10 बजे हजारीबाग महारामनवमी समिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव को गोली मार दी. घटना उनके आवास के समीप अंजाम दिया गया. उन्हें तीन गोलियां लगी है. एक गोली पेट में जबकि दो गोली पीठ में मारी गई हैं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे. घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।