हज़ारीबाग: हजारीबाग में रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत
हजारीबाग रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव को हमलावरों ने गोली मार दी। जिसके बाद मनजीत को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहां इलाज के दौरान मंगलवार क़रीबन पौने 11 बजे उनकी मौत हो गई । सूचना मिलते ही उनके समर्थक, शुभचिंतक भारी तादाद में डिस्ट्रिक्ट मोड स्थित निजी अस्पताल पहुंच गए और सड़क को जाम कर दिया।