बहराइच: लाइफ केयर हॉस्पिटल सहित पांच अपंजीकृत क्लीनिक व पैथोलॉजी को सीज़ किया गया, एक को नोटिस जारी: सीएमओ ने दी जानकारी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार द्वारा बताया गया है कि जनपद मे अवैध रूप से संचालित अस्पताल क्लीनिक व पैथोलॉजी के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम छापेमारी कर कार्यवाहियां कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को लाइफ केयर अस्पताल सहित रुपया इलाके में पांच पंजीकृत क्लीनिक पैथोलॉजी सीज किए गए हैं जबकि एक को नोटिस जारी की गई है।