धनौरा: गजरौला में मामूली कासुनी को लेकर जमकर हुई मारपीट, दुकान स्वामी ने लगाए गंभीर आरोप
गजरौला थाना क्षेत्र में नाइपुरा मोहल्ले के पास एक परचून की दुकान पर मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दुकानदार के बेटे और एक ग्राहक युवक के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों को चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।