बड़ौत: गैंगस्टर एक्ट में वांछित किरठल निवासी को ₹25,000 का इनाम घोषित कर गिरफ्तार किया गया
Baraut, Bagpat | Apr 29, 2026 थाना रमाला पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे ₹25000 के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी अमित की गिरफ्तारी पर SP बागपत द्वारा ₹25000 का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी अमित पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम किरठल हाल पता भजनपुरा दिल्ली का आपराधिक इतिहास है, जिस पर 3 मुकदमे दर्ज हैं।