राजगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान: राजगढ़ में नेवज नदी के पुल पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी की मौके पर सोमवार को सुबह 9:00 बजे करीब राजगढ़ की नेवज नदी के छोटे पुल पर राजगढ़ विधायक अमर सिंहयादव, जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले, एडिशनल एसपी केएल बंजारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को शपथ भी दिलाई गई।