सौरबाजार प्रखंड के नादो पंचायत स्थित खैरा गांव के वार्ड नंबर 8 और 9 में जल जमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।यह समस्या जल निकासी के लिए बनाए गए नाले के टूटने के कारण उत्पन्न हुई है। नाला टूटने से गंदा पानी सड़कों पर रिस रहा है, जिससे लगातार जल जमाव हो रहा है।