मंडला: नगर परिषद बम्हनी बंजर की अनदेखी से वाटर कूलर बंद, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
Mandla, Mandla | Apr 19, 2026 अप्रैल से ही तापमान बढ़ने के साथ बम्हनी बंजर में ठंडे पानी की किल्लत गहरा गई है। नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी, गांधी चौक और पुराना स्टैंड जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर और फ्रीजर यात्रियों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इन स्थानों पर लगे अधिकतर वाटर कूलर या तो महीनों से खराब पड़े हैं।