बैतूल नगर: सड़ी-गली सब्जियों का खुलासा करने पर सिविल सर्जन ने पत्रकार को धमकाया, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
बैतूल। जिला चिकित्सालय में मरीजों के भोजन के लिए लाई गई सब्जियों में कथित रूप से सड़ी-गली सामग्री मिलने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। पत्रकार महेश राठौर द्वारा मौके का वीडियो बनाकर सवाल उठाने पर कर्मचारियों की सफाई भी सवालों के घेरे में आ गई। आरोप है कि खबर प्रसारित होने के बाद पत्रकार नितिन अग्रवाल को सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोर की ओर से सरकार